BLA का बड़ा हमला: पाकिस्तान को बताया आतंकी देश, भारत को दी कड़ी चेतावनी

 71 हमले, 1 चेतावनी: पाकिस्तान को आतंक का अड्डा बताकर भारत को BLA का सीधा संदेश!


👉Baloch Liberation Army का बड़ा दावा - 51 ठिकानों पर हमला, अब भारत को दी चेतावनी

बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army - BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने अब तक के सबसे बड़े हमलों की ज़िम्मेदारी ली है। संगठन का कहना है कि उन्होंने बलूचिस्तान के 51 से अधिक ठिकानों पर 71 सुनियोजित हमले किए हैं। इन हमलों में पुलिस ठिकानों, सेना के काफिलों और राजमार्गों की इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। ये सभी हमले ‘ऑपरेशन हेरोफ़ (Operation Herof)’ के तहत किए गए, जिसका मुख्य मकसद पाकिस्तान की सैन्य ताकत और खुफिया नेटवर्क को कमजोर करना है।






👉BLA का आरोप: पाकिस्तान की शांति की बातें हैं सिर्फ़ छलावा

एक बयान में BLA ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे बड़ा धोखेबाज़ करार दिया। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान “शांति” और “संवाद” की बातें करता है, लेकिन वास्तव में ये सभी बातें रणनीतिक छल हैं जो दुनिया को गुमराह करने के लिए बोले जाते हैं।पाकिस्तान की हर शांति वार्ता, संघर्षविराम और भाईचारे की पेशकश एक अस्थायी चाल है। सच्चाई ये है कि यह देश आतंकियों की जन्मभूमि बन चुका है,"


👉भारत को चेतावनी: 'पड़ोसी के मीठे बोलों पर न जाए भारत'

BLA ने खासतौर पर भारत को सावधान किया है। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच Operation Sindoor के बाद जो संघर्षविराम हुआ है, उस पर BLA ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के "शांति संदेशों" को संदेह की निगाह से देखना चाहिए। उनके अनुसार ये सभी प्रयास दुश्मनी को ढंकने की चालें हैं।
BLA ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सीधी अपील की है कि पाकिस्तान को एक आतंकी राष्ट्र घोषित किया जाए। उनका मानना है कि पाकिस्तान की नीतियां और गतिविधियां पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए खतरा बन चुकी हैं।






Comments